फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के 30 किसानों के बैंक खाते होंगे सीज

Wed, 03 Jan 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बैक डेट में भूमि की 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले किसानों के बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एसआईटी ने बाजपुर के 30 और किसानों के खातों को सीज करने का नोटिस जारी किया है। तीन तहसीलों के 35 किसानों के खातों को सीज करने का नोटिस एसआईटी की ओर से बैंक प्रबंधकों को पहले ही भेजा जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय भी सीज खातों की जांच कर सकता है।

विज्ञापन


एनएच 74 निर्माण में भूमि अधिग्रहण के नाम पर गलत तरीके से जमीनों का 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों के बैंक खातों की जांच में प्रवर्तन निदेशालय शामिल हो सकता है। घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने जसपुर और काशीपुर तहसील की जांच के बाद घोटाले को अंजाम देने वालों को जेल भेजा था। अब एसआईटी ने करोड़ों का मुआवजा लेने वाले किसानों पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। जसपुर, बाजपुर और काशीपुर तहसील के 35 किसानों के बैंक खातों को सीज करने के लिए सोमवार को एसआईटी ने संबंधित बैंकों को नोटिस भेजा था। मंगलवार को भी एसआईटी ने बाजपुर के 40 और किसानों को चिन्हित करने के बाद 30 के खातों को सीज करने के लिए बैंक प्रबंधकों को नोटिस भेजा है।

किसानों के खातों की जांच के बाद एसआईटी के सामने इस बात का भी खुलासा हुआ था कि अधिकांश किसानों ने मुआवजे की रकम को किसी और के खातों में भी ट्रांसफर किया। इस तरह के धन शोधन (मनी लांड्रिंग) के मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी जाती है। इससे अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि काश्तकारों के खाते सीज होने के बाद इनकी जांच भी प्रवर्तन निदेशालय ही करेगा। एसआईटी को देहरादून एफएसएल में जांच के लिए भेजी गई जसपुर और काशीपुर के अफसरों की हस्ताक्षर मिलान रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक मिलने के आसार हैं। इसके बाद दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने वाले अफसरों पर शिकंजा कसेगा। इसके साथ ही चार दिन पूर्व एसआईटी द्वारा एनएचएआई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था लेकिन उन्हें नोटिस नहीं मिलने पर अब एसआईटी ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस भेजा है। बुधवार को उनसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन



हल्द्वानी एसडीएम से एसआईटी ने की पूछताछ
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने मंगलवार को हल्द्वानी में तैनात एसडीएम एपी वाजपेयी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये। वाजपेयी ने पूर्व में कुछ समय के लिए रुद्रपुर एसडीएम का कार्यभार संभाला था। रुद्रपुर में तत्कालीन अफसरों द्वारा बैक डेट में जमीनों की 143 कराने के कई मामले एसआईटी की पकड़ में आये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें