फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल क्लीनिक में लूट का मामला निकाला फर्जी, हुई थी महज तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
इंद्री रोड पर डेंटल क्लीनिक में घुसकर लूटपाट करने का मामला फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि डेंटल क्लीनिक में कोई लूट नहीं हुई थी। वहां केवल तोड़फोड़ ही की गई थी। पुलिस ने क्लीनिक में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तोड़फोड़ के पीछे घरेलू कारण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि चार नकाबपोश उसके क्लीनिक में आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ करके सोने की चेन के साथ ही गल्ले में रखी नगदी लेकर भाग गए। आरोपी युवक क्लीनिक संचालक की पत्नी के रिश्तेदार बताए जाते हैं। बताया गया कि क्लीनिक के संचालक राजेंद्र कुमार ने दो विवाह किए हैं। इन दिनों उसका अपनी दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा है। दावा है कि राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी का उत्पीड़न करता था। इससे तंग आकर उसके साले के लड़के इंद्रजीत उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ एक जनवरी को उसके क्लीनिक पर जाकर राजेंद्र कुमार को धमकाया था। इस दौरान विवाद बढ़ गया तो इंद्रजीत और उसके साथियों ने राजेंद्र कुमार के साथ हाथापाई कर दी। साथ ही क्लीनिक में तोड़फोड़ कर चले गए। इसे मारपीट और लूट का रंग देने के लिए राजेंद्र ने फर्जी नकाबपोशों की कहानी गढ़ी। लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में लूटपाट की कोई बात सामने नही आई है। आरोपी इंद्रजीत उर्फ बंटी, राजा और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें