फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगली गई अंगूठी बाबा के पेट से बाहर निकली

Sun, 18 Sep 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोने की अंगूठी निगलने वाले नागा बाबा के पेट से सोने की अंगूठी रविवार को शौच में निकल गई। पुलिस ने अंगूठी बरामद कर कब्जे ले ली। 
विज्ञापन


ग्राम महाराजपुर के किराना व्यापारी केवल कृष्ण ठुकराल के पास शनिवार शाम हरियाणा निवासी एक नागा बाबा आया और हाथ देखने लगा। मना करने पर भी बाबा ने जिद करके  हाथ पकड़ लिया और पलक झपकते ही हाथ की उंगली से सोने की दो तोले सोने की अंगूठी निकालकर निगल गया। 

बाबा ने भागने की कोशिश की तो व्यापारी ने पड़ोसियों के सहयोग से उसे दबोच लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बाबा ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सख्ती दिखाने पर रात को वह पुलिस को आश्वस्त करता रहा कि सुबह अंगूठी सुरक्षित मिल जाएगी। सुबह बाबा शौच को गया तो उसके पेट से अंगूठी बाहर निकल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें