विवाह समारोह में आए एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा थाने में तहरीर देने के बाद जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित थाने में धरने पर बैठ गए।
बुधवार देर शाम बाजपुर निवासी कुलदीप सिंह परिवार संग दिनेशपुर रोड स्थित कार्तिक गार्डन में विवाह समारोह से घर लौट रहा थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कार पर हमला करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। भीड़ को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में कुलदीप सिंह परिवार के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।
जब पुलिस ने तहरीर के आधार कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार पुलिस की खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में धरने पर बैठ गया। वहीं पुलिस का कहना था कि स्टॉफ न होने के कारण जाना संभव नहीं था। जैसे ही स्टॉफ आ जायेगा तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। धरने पर बैठने वालों में बलजीत सिंह, उप प्रधान मलकीत, गुरमीत कौर, मनदीप कौर, बलवीर सिंह आदि थे।