फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना मार्केट में सर्राफ की दुकान में छह लाख की चोरी

Thu, 20 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
सराफ की दुकान में चोरी के बाद टूटा लाकर व बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पन्ना मार्केट देवीगंज इलाके में सराफा कारोबारी की दुकान का ताला तोड़ मंगलवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घटना की खबर पर पुलिस फिंगर एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



सराफ मुकेश कुमार सोनी शहर के अशोक नगर इलाके में रहते हैं। उनकी पन्ना मार्केट में सराफा की दुकान है। व्यवसायी का कहना है कि दुकान से हर दिन माल समेटकर घर ले जाना भी मुसीबत बन सकता था। इसी लिए कारोबार का आधा माल अपने घर और आधा दुकान में रखता था। बुधवार को वह दुकान खोलने के लिए सुबह पहुंचे। शटर के ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था।

तिजोरी से सारा माल गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। फिंगर एक्सपर्ट टीम को मौके से कई लोगों के निशान मिले हैं। सराफ ने बताया कि तीन किलो चांदी का सामान, 40 ग्राम सोने और 53 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। दुकान के अंदर चोरों की सब्बर और पेंचकस भी छूट गया है। सबरी में मिट्टी लगी हुई थी। सराफ ने आसपास भरत मिलाप की तैयारी में जुटे मजदूरों पर आशंका जताई है। उनके फिंगर प्रिंट टीम ने लिए हैं। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें