फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ ट्रक चालक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल पुलिस ने रविवार देर शाम सिडकुल की पार्किंग की ओर जा रहे ट्रक (यूके06सीए8739) को रोका। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल के अनुसार आरोपी ने अपना नाम रणवीर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी कयल नैनपुर शाहजहांपुर यूपी बताया। वह सिडकुल की किसी कंपनी में माल लेने आया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया और ट्रक को सीज कर दिया। आरोपी रणवीर ने बताया कि बदमाशों से सुरक्षा के लिए वह तमंचा रखता था। उसकी नीयत किसी वारदात को अंजाम देने की नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें