फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई स्कूटी बरामद, किशोर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में गैस एजेंसी कर्मचारी से मारपीट और उसकी स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

ग्राम नीझड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी कुंडेश्वरी रोड स्थित काशीपुर गैस एजेंसी में कार्यरत है। 21 दिसंबर की शाम वह अपनी काले रंग की स्कूटी (यूके 18 एफ/ 6429) से घर लौट रहे थे। जसपुर खुर्द में बड़ वाले बाबा के मजार के पास रास्ते में खड़े तीन युवकों ने डंडो से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। ये बदमाश उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सुरागकशी के आधार पर रामनगर रोड बैंक कॉलोनी निवासी जुबैर अली पुत्र शमशेर अली, निझड़ा फार्म निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह व एक अन्य अपचारी किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लोहिया पुल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई स्कूटी बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वो लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी कई फैक्ट्री कर्मियों पर जानलेवा हमला कर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, गुरु प्रसाद शर्मा, कुलदीप सिंह, देवेंद्र नेगी, कैलाश तोमक्याल, मुकेश कुमार, विनय कुमार, खीम सिंह, गिरीश कांडपाल आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें