फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीमा क्लेम हड़पने वाले 12 पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर उनका फर्जी बीमा क्लेम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अभियुक्तों पर फर्जी क्लेम लेने के मामले के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि हरकेश उर्फ राकेश सैनी निवासी ग्राम नारायणपुर, सिमरनजी और उसका भाई अवतार, सबा सिंह, गोल्डी उर्फ सुंदर, कुलदीप उर्फ डंपी निवासीगण ग्राम मलपुरी, ओमकार निवासी ग्राम करनपुर, दीपक निवासी डाकबंगला, अजय जाटव, पलविंदर, सुखदेव और उसका भाई रेशम निवासीगण ग्राम कल्याणपुर पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों पर कुंडा थाना एवं कोतवाली जसपुर में फर्जी बीमा लेने के मामले के नौ मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त मृतकों का फर्जी बीमा कर अब तक लाखों रुपये का क्लेम ले चुके हैं। पुलिस अब जांच में जुटी है कि आखिर इन लोगों ने कितने लोगों की मौत के बाद उनके नाम पर बीमा क्लेम कर पैसा हड़पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें