फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की खैर की लकड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर करीब डेढ़ लाख रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापा मारा। ग्राम भीकमपुरी बाजपुर के उप प्रधान संतोख सिंह उर्फ कालू के घर के पास सड़क पर खैर की लकड़ी से भरा एक टाटा 407 खड़ा था, जिसमें खैर के 40 गिल्टे भरे थे। टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। लकड़ी की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

वाहन को बन्नाखेड़ा वन रेंज कार्यालय में दाखिल कर दिया। टीम की प्रारंभिक जांच में तीन लोगों की संलिप्तता पाई गई है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी मोहन चंद पंत, उपनिरीक्षक सुयाल, नईम कुरैशी, अशोक कुमार, लोकेश तिवारी, सुरेश आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें