फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट करने वाले सिपाही सहित छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पत्नी के साथ मारपीट कर उसे बच्चों समेत घर से निकालने वाले एक पुलिस के सिपाही सहित छह अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सिपाही वर्तमान में देहरादून में तैनात है।
विज्ञापन


बिलासपुर यूपी की डैम कॉलोनी में रहने वाले वीर सिंह सागर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वर्ष 2004 में उसने अपने बेटी राखी का विवाह आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी कैलाश के साथ किया था।

कैलाश वर्तमान में देहरादून में कांस्टेबल के पद पर है। वीर सिंह के अनुसार राखी की शादी में उसने सात लाख रुपये खर्च किये थे लेकिन कुछ समय बाद ही कैलाश ने अपने परिजनों संग मिलकर राखी का मानसिक शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कैलाश द्वारा राखी को भरण पोषण के लिए पैसे ना दिये जाने पर राखी सिडकुल की कंपनी में काम कर अपने दो बच्चों का भरण पोषण करती है। कुछ दिन पूर्व राखी ने महिला हैल्पलाइन में मामले को दाखिल किया साथ ही एसएसपी डा. सदानंद दाते को भी मामले से अवगत कराया।

दाते ने मामले को एसएसपी देहरादून को स्थानांतरित किया गया जिससे गुस्सा होकर कैलाश ने राखी के साथ मारपीट कर दी। वीर सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कैलाश के साथ ही उसकी मां और भतीजे राहुल, अरुण, सचिन और भाभी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें