फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीन दिन पूर्व बाइक फिसलने से घायल हुए एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जसपुर खुर्द निवासी यूएन वर्मा बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पूर्व वह बाइक से फैक्ट्री की ओर जा रहा था।

बाजपुर रोड पर बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें