काशीपुर। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात उपनिरीक्षक गौरव सागर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर एसएसबी के निरीक्षक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम खड़कपुर देवीपुरा स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी स्व. चरनजीत सिंह की तहरीर पर सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है कि उसका पुत्र गौरव सागर (27) एसएसबी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात था। वह 17 अक्तूबर को छुट्टी पर घर आया था। अगले दिन वह अपने वरिष्ठ अधिकारी कुंडेश्वरी निवासी निरीक्षक राजीव राणा पुत्र सूरज राणा को मिठाई देने उनके घर गया था। सुनीता का आरोप है कि निरीक्षण राणा ने खाने-पीने के दौरान उसे जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसी रात उसका शव कुंडेश्वरी रोड स्थित एक स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग आ रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।