फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने स्नैचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारे से आ रही महिला से लिफ्ट देने के बहाने स्नैचिंग
विज्ञापन

आरोपी महिला के लाखों रुपये के गहने लेकर हुए फरार
महिला ने इस संबंधी थाना फेज-आठ की पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में एक बार फिर लिफ्ट देेकर बुजुर्गों के गहने लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। फेज-चार की एक बुजुर्ग महिला को गिरोह ने अपना निशाना बनाया। गिरोह के मेंबर महिला के लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद महिला को फेज-आठ बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गए। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला परमिंदर कौर (67) ने बताया कि वह प्रकाश पर्व वाले दिन माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा अंब साहिब गई थीं। उसके बाद वह घर जाने के लिए टैक्सी के लिए इंतजार कर रही थी। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के बाहर आकर एक गाड़ी आकर रुकी। कार से दो औरतें उतरी। साथ ही कहा कि वह उनके पड़ोस में ही रहती हैं, उन्हें घर तक छोड़ देंगी। पीड़िता का कहना है कि वह उन्हें नहीं जानती हैं। ऐसे में उसकी कार में नहीं बैठ सकती, जब वह कार में नहीं बैठी तो महिलाओं ने उन्हें जबरदस्ती कार में बिठा लिया। साथ ही उसे बेसुध कर अचानक उसे ग्राउंड के पास छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद जब होश आया तो वह ग्राउंड में थी। वहां पर कुछ युवा खेल रहे थे। जब उन्होंने युवाओं से पूछा कि वह कहां पर हैं। युवाओं ने बताया कि वह फेज-आठ में हैं। इसके बाद उन्होंने जब अपने गहनों की जांच की तो देखा कि उसके सोने के कड़े, एक चैन व कानों के टॉप्स गायब थे। महिला ने बताया कि कार में महिलाओं के अलावा एक पुरुष भी सवार था। उन्होंने बताया कि युवाओं ने उसे आटो के माध्यम से घर पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने घर वालों को आपबीती सुनाई। उन्होंने इस मौके फेज-आठ थाने की पुलिस ने शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। जिक्रयोग है कि गत वर्ष भी यह गिरोह सक्रिय था। गिरोह के मेंबर ने कई वारदात को दिया था। इस दौरान कुछ महिलाओं को पुलिस ने दबोचा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें