फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! बेटा बिगड़ गया है इसे जेल में डाल दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए युवा अपराधों के साथ ही परिजनों से भी मारपीट कर रहे हैं। काशीपुर में आए दिन पुत्र के कलेश से परेशान महिला बेटी की सहायता से पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंची। वृद्धा ने पुलिसकर्मियों से बेटे के बिगड़ने की बात कहते हुए उसे जेल में डालने की बात कही। इस पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। वहीं एक बुजुर्ग ने अपने पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मोहल्ला रजवाड़ा निवासी एक महिला अपनी पुत्री की मदद से 22 वर्षीय बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची। उसने अपने बेटे को पुलिस को सौंपते हुए कहा कि वह पूरी तरह से नशे का आदी हो चुका है। एक बाबा उससे अवैध शराब बिकवाने का काम कराता है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह चोरी की छोटी-मोटी वारदातों को भी अंजाम देता है। साथ ही घर का सामान भी बेच चुका है। हमेशा नशे की हालत में होने के कारण वह घर में क्लेश करता है और उनके साथ मारपीट करता है। उसने पुत्र पर असभ्य होने का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेजने की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उक्त युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पुत्र और पुत्रवधू उनके मकान के दूसरे हिस्से में रहते है। नशे के कारण पुत्र अक्सर काम पर नहीं जाता। कई महीने से वह बिजली का बिल भी चुकता नहीं कर रहा है। वह अक्सर उससे रुपयों की मांग करता है। मना करने पर वह उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। पीड़ित व्यक्ति ने अपने पुत्र से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें