फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज वाहन से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में पुलिस की ओर से सीज वाहन से टायरों समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। अब पीड़ित तहरीर लेकर भटक रहा है। इधर, एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

खेमपुर गदरपुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि उसका डंपर 28 अक्तूबर 2018 को आईटीआई पुलिस ने ओवरलोड में सीज कर अपनी सुपुर्दगी में लेकर चीनी मिल परिसर में खड़ा किया था। वह नौ फरवरी को जब अपने वाहन को देखने चीनी मिल पहुंचे तो रिम समेत डंपर के चार टायर, हाईड्रोलिक पंप और टंकी से 200 लीटर डीजल चोरी गया था। सुरेश के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है।
बताया कि जब वह तहरीर लेकर आईटीआई थाने और टांडा चौकी गए तो पुलिस ने तहरीर रिसीव नहीं की। इधर, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, पीड़ित ने हो सकता है टांडा चौकी में तहरीर दी हो।
विज्ञापन

उधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सीज वाहन से सामान चोरी होने की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित उनसे शिकायत करता है तो वह मामले का जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें