काशीपुर। रविवार को एक ट्रक ढकिया रोड स्थित एक स्टोन क्रशर से रेता भरकर यूपी जा रहा था। कुंडेश्वरी मार्ग स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास आधी सड़क पर रेता पड़ा हुआ है।
सामने से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इसमें बिजली का एक पोल टूट गया। सूचना पर बिजली कर्मियों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देने की बात की है।
ट्रक स्वामी के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों मेें बातचीत के बाद समझौता हो गया।