फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग में पुलिस को मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चेन स्नेचिंग और एक मकान में चोरी के मामले में कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस कड़ी पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि चेन स्नेचिंग में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जिससे जल्द मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को नगर की सूद कालोनी निवासी उमेश बंसल की पत्नी नीलम बंसल मकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी इसी दौरान बाइक सवार बदमाश सोने की चेन खींचकर हथियार लहराते हुए सरेबाजार फरार हो गए।

शुक्रवार रात इसी कालोनी निवासी बलराज सिंह रंधावा के मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल लेकर चोर फरार हो गए। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि चेन स्नेचिंग और चोरी मामले में तीन टीम गठित कर दो टीमों को यूपी भेजा गया। यूपी क्षेत्र से कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चेन स्नेचिंग का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें