फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी को मारपीट कर 1.25 लाख लूटे हंगामा

Thu, 19 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन पट्टे से रायल्टी की रकम लेकर लौट रहे मुंशी को बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मुंशी से करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपए लूटकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर चौकी इंचार्ज का घेराव किया और तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

ग्राम रामजीवनपुर उपप्रधान हरी सिंह कोसी नदी में तृप्ता देवी खनन पट्टे पर मुंशी का काम करता है। आरोप है कि बुधवार को देर शाम मुंशी हरी सिंह खनन पट्टे से रायल्टी के करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपए की नकदी लेकर कांटे पर जमा कराने साइकिल से जा रहा था कि रास्ते में बुधिया के बाग के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने पीछे कर घेराबंदी कर लाठी डंडो से हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। मुंशी से 1 लाख 25 हजार रुपए की नकदी  लूट कर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाजपा नेता राजेश कुमार और जिपं सदस्य टिंकू तोमर के नेतृत्व हंगामा कर चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसास सिंह का घेराव कर तहरीर सौंपी। चौकी इंचार्ज सिंह ने मारपीट कर घायल होने की बात स्वीकार की है। मौके पर तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश, लाल सिंह, मोटी, विरेंद्र, कमल, दाताराम, इम्तियाज, सुमित चौधरी, पच्चू, मनोहरी लाल आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें