फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग कर रहे सिपाही पर ट्रक चालक ने किया हमला

विज्ञापन
सितारगंज में ट्रक चालक के हमले के बाद चोट दिखाते सिपाही नरेंद्र यादव। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर आरके ढाबा के पास चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मी पर ट्रक चालक ने हमला कर दिया। आरोप है कि चालक ने नुकीले हथियार से प्रहार किया। सिर पर चोट लगने से सिपाही घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरके ढाबा के पास आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसे रोकने के लिए पुलिस ने क्रॉसिंग पर वन वे कर दिया है। शुक्रवार की शाम पुलिस आरके ढाबा पर चेकिंग कर गलत दिशा से जाने वाले वाहनों को रोककर गोरीखेड़ा चौराहा की तरफ निकाल रही थी। इसी बीच इन्दूपोरा खेड़ा, नखासा जिला संभल यूपी निवासी चालक हसीव ट्रक को गलत दिशा से ले जाने लगा। पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं माना।
पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस कर्मी नरेंद्र यादव ने वाहन वापस मोड़कर अपनी साइड से ले जाने को कहा। आरोप है कि चालक हरीब ने नुकीले हथियार से सिपाही के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना के बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और सिपाही नरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। कोतवाल के अनुसार हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें