फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की राह देख रही थी, 11 साल बाद मिली हत्या की खबर

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गुमशुदा पति के लौटने की राह देख रही महिला को 11 साल बाद हत्या की खबर मिली। जमीन विवाद के चलते 11 साल पहले ही सौतेले भाई ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर शव नाले में बहा दिया था। पुलिस ने अब मामले का खुलासा कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला मधुवनी के गांव विस्पी, थान घजुवा निवासी कृष्णा देवी वर्तमान में ट्रांजिट कैंप में रह रही हैं। उन्होंने एक अगस्त 2011 को अपने रिक्शा चालक पति भौनू साहनी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कई दिनों तक भौनू का पता न चलने पर पुलिस ने कोर्ट में गुमशुदगी की अंतिम रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी थी। इस बीच कृष्णा को अपने सौतेले देवर छुटकन साहनी पर शक हो रहा था। घटना के बाद से छुटकन साहनी अपने परिवार के साथ दूसरी जगह रहने लगा था जबकि पहले पहले वह भौनू के साथ ही रहता है। पुलिस ने कृष्णा के शक पर फिर से मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि छुटकन साहनी अपने परिवार के साथ चूना भट्टा अघोई वाला रायपुर देहरादून में रह रहा है।
पुलिस के पहुंचने पर उसने सही जानकारी नहीं दी। इस बीच छुटकन मामले को रफा-दफा करने और अपनी भाभी से माफी मांगने के लिए देहरादून से रुद्रपुर पहुुंच गया। पुलिस को इसका पता चला तो उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि जमीन विवाद के लिए उसने अपने सौतेले भाई की हत्या की थी। 23 अगस्त 2011 में की रात भौनू स्टेशन से आने वाले रास्ते की तरफ से रिक्शा चलाते हुए आ रहा था। जहां पहले से घात लगाकर बैठे छुटकन साहनी ने पत्थर से पीटकर भौनू साहनी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने छुटकन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या कर नाले में फेंक दिया था शव
रुद्रपुर। छुटकन ने बताया कि उसने सौतेले भाई भौनू को रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग के पास रोका था। जहां पत्थर से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके शव को बोरी में बंदकर रिक्शे से रोडवेज के पास लाया था। उस दौरान रोडवेज के पास एक बड़ा नाला बहा करता था। जहां छुटकन ने बोरी में बंद सौतेले भाई के शव को फेंक दिया था।
पुलिस ने खोली पुरानी फाइल
रुद्रपुर। छुटकन ने पूछताछ के बाद पुलिस ने वर्ष 2011 में अज्ञात लाशों की फाइल खोली। पुलिस ने अगस्त में मिली लाश की फोटो को कृष्णा को दिखाई तो उसने पति के रूप में शिनाख्त की।
एसएसपी और डीआईजी ने दिया 35 हजार का इनाम
रुद्रपुर। इस मामले का खुलासा सीओ सिटी अभय सिंह के नेतृत्व में बाजार चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, कांस्टेबल कैलाश परिहार, विशाल रावत, शैलेंद्र सुयाल ने किया। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने टीम को 20 हजार और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने 15 हजार रुपये नगद इनाम की घोषणा की है।
जमीन विवाद के लिए की थी हत्या
रुद्रपुर। छुटकन ने बताया कि उसकी जमीन बिहार में है। वह और भौनू सौतेले भाई हैं। छुटकन का एक सगा भाई भी है। छुटकन के अनुसार भौनू का कहना था कि सारी जमीन का आधा वह रखेगा और बचा हुआ हिस्सा छुटकन और उसका सगा भाई रखेगा। वहीं छुटकन का कहना था कि सारी जमीन का 1/3 हिस्सा किया जाए। इसी वजह से छुटकन ने सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें