फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास को पाटल से मार डाला

विज्ञापन
फरार हत्यारोपी निखिल - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। अय्याशी में आड़े आने पर एक व्यक्ति ने घर में सो रही पत्नी और सास की पाटल से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह घर में ताला लगाकर बच्चों को लेकर भाग गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ ने अपनी पत्नी नीशू (30) और सास जयंती (55) की हत्या कर दी है। कोतवाल जेएस देउपा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसी तो जयंती का शव चारपाई पर रजाई से ढंका मिला, जबकि नीशू का शव दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ा था। दोनों की गर्दन और शरीर पर पाटल के गहरे निशान थे। सूचना पर एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी की हत्या की खबर पाकर ग्राम टांडा अफजल ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से जयंती के पति वीर सिंह, बेटी पिंकी भी जसपुर पहुंच गए।
कई औरतों से आरोपी के संबंध
नीशू की बहन पिंकी ने आरोप लगाया कि विवाह से पहले ही निखिल के कई औरतों के साथ संबंध थे। 16 साल पहले निखिल की शादी झालू (बिजनौर) निवासी एक महिला से हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। निखिल की हरकतों से तंग आकर पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। आरोप है कि मुकदमेबाजी में निखिल को जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। पिंकी ने बताया कि आठ साल पहले निखिल ने उसकी बहन नीशू से प्रेम विवाह किया था। नीशू के दो बेटे स्पर्श (7) और ओम (5) हैं। उसकी पहली पत्नी की 15 वर्षीय बेटी स्तुति भी नीशू के साथ रहती थी।
विज्ञापन

‘पत्नी और सास को मार दिया है अब खुद भी मरने जा रहा हूं’
जसपुर। पत्नी और सास को मौत के घाट उतारने के बाद निखिल ने यूपी के अमरोहा में रहने वाली अपनी बहन सोनिया को सूचना दी। उसने कहा था कि वह घर के चैनल गेट में ताला लगाकर बच्चों को लेकर जा रहा है। सोनिया ने जसपुर में रहने वाले अपने रिश्ते के भाई को इस बारे में बताया। उसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए।
उधर निखिल तीनों बच्चों को साथ लेकर अपनी बहन सोनिया के घर पहुंचा। उसने बहन को बताया कि उसने पत्नी और सास की हत्या कर दी है और वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। उसने बहन सोनिया से यह भी कहा कि जसपुर में ममेरे भाई को फोन करके पता कर लेना कि मां-बेटी की मृत्यु हो चुकी है अथवा या दोनों जिंदा है। इसके बाद वह बच्चों को वहीं छोड़कर चला गया। (संवाद)
अजनबी युवती को घर लाने पर होता था विवाद
जसपुर। नीशू के भाई अशोक ने बताया कि उसका जीजा अक्सर अपरिचित युवतियों को घर लाता रहता था। इसे लेकर नीशू का उससे विवाद रहता था। अशोक के अनुसार हफ्ते भर पहले नीशू किसी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान वह किसी युवती को घर में ले आया। इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। विवाद के चलते बच्चों को लेकर नीशू अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम नीशू अपने बच्चों को लेकर लौट आई। निखिल झगड़ा न करे, यह सोचकर वह अपनी मां जयंती को भी साथ ले आई थी। पड़ोसियों का कहना है कि शनिवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात में सब सो गए थे। सुबह मां-बेटी के कत्ल की खबर मिली। (संवाद)
झांसा देकर युवतियों से बनाता है नजदीकियां
जसपुर। नीशू के परिजनों के अनुसार निखिल उर्फ सोनूनाथ ऐशपरस्त जिंदगी जीने का आदी है। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अब तक कई कंपनियां बदल चुका है। वह नेटवर्किंग कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर युवतियों और महिलाओं के करीब हो जाता था। युवतियों पर रकम खर्च करने को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद रहता था।
उसके ससुर वीर सिंह ने बताया कि निखिल को उसने अपने गांव से ही एक लाख रुपये का कर्ज दिलाया था। उसने अपनी खेती की जमीन गिरवी रखकर भी उसे कर्जा दिलवाया था। काफी समय बाद भी सोनू ने कर्ज की रकम नहीं लौटाई। इसे लेकर भी उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद रहता था।
विधायक ने तोते को पिंजरे से आजाद किया
जसपुर। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने वहां पिंजरे में कैद एक तोते को आजाद कर दिया।
जसपुर में मां-बेेटी पाटल से हमलाकर नृशंस हत्या की गई है। आरोपी के एक रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
-चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें अमरोहा समेत अन्य संभावित स्थानों पर भेजी गई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वीर सिंह, सीओ

मृतका जयंती- फोटो : KASHIPUR

मृतका निशू- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें