फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में बेलगाम कोरोना का कहर जारी, 79 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Covid in Khateema
विज्ञापन
खटीमा। विकासखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने क्रम लगातार जारी रहा। रविवार को रिकार्ड 79 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को हल्दी घेरा, नेपाल-मेलाघाट बॉर्डर व नागरिक अस्पताल से 330 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 79 लोग कोरोना पॉजिटिव आए है।
जिसमें नौसर, खानका मजार, कंजाबाग, गभिया, खटीमा, मेलाघाट, वार्ड 8, वार्ड 10, वार्ड 7, राजीव नगर, झनकईया, वार्ड 9, नगरा तराई, चकरपुर, आवास विकास, सीएचसी खटीमा सहित पीलीभीत, न्यूरिया, नेपाल के लोग सम्मिलित है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित आए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है और साथ ही उनके परिजनों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। डॉ. सिंह ने बताया कि जनवरी माह में अब तक 440 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके है।
इधर हल्दी घेरा बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीमा पर प्रवेश करने वाले 50 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे तथा 50 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। साथ ही 20 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहां डॉ. अंजलि, विनीत, वसुंधरा, निधि, अर्चना श्रीवास्तव, सूरज सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें