फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव आने पर परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के बीबीए सभागार में कोरोना जांच के लिए सोमवार से तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने कहा कि शिविर में नौ सितंबर तक आरटीपीसीआर से कोरोना संक्रमण की जांच होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आरटीपीसीआर रिपोर्ट मांगी जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनके लिए परीक्षा की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
डॉ. तिवारी ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष और बीबीए प्रथम सेमेस्टर में अगले सप्ताह से प्रवेश शुरू होंगे। प्रवेशार्थी प्रवेश से पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लें। प्रवेश के समय भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मांगी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने वाले छात्र-छात्राओं को भी कोविड जांच करानी होगी। वहां राहुल गुप्ता, आकाश जग्गा, रवि कुमार, कैलाश राठौर, हरजिंदर सिंह, भगत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें