फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को राम दरबार में पेश हुए सीएम धामी, तड़के प्रभात फेरी फिर छठ मइया के लगाए जयकारे

विज्ञापन
आटीमा में सीएम धामी को ऐपण से बनी नेम प्लेट भेंट करता संस्कार भारती के रवि कुमार। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार तड़के प्रभात फेरी में शिरकत की। उसके बाद झनकइया और मेलाघाट के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के साथ उगते सूर्य को प्रणाम कर छठ मैया का आशीर्वाद लिया। शाम को नगरा तराई कालापुर आदर्श रामलीला मंचन देखा। उसके बाद सात हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सीएम ने गुरुद्वारा सिंह सभा खटीमा में आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। उन्होंने गुरु में गुरुग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका और सुख शांति, खुशहाली, दैवी आपदा से निपटने बाबत मन्नतें मांगी और साथ ही संगतों से भेंट की। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सीएम धामी को सरोपा भेंट किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष कुलवत सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, अनिल बत्रा, मनोज वाधवा, रमेश धीगड़ा बॉबी, आशीष अरोरा, मनोज छावड़ा, गुरविंदर, सोनिया सुनेजा, हरीश बत्रा ने उनका स्वागत किया। यहां से सीएम 22 पुल झनकइया मेलाघाट के छठ घाटों में पूर्वांचल समाज के बीच पहुंचे।
उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ उगते सूर्य को प्रणाम कर छठ मैया का आशीर्वाद लिया। सीएम धामी ने कहा कि सूर्य उपासना का पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता हैं। इस दौरान सीएम धामी ने प्रसाद ग्रहण कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहां पीआरओ प्रमोद जोशी, प्रशासनिक अधिकारी सीएम कार्यालय किशोर राणा, संतोष, नवीन कन्याल, अमित पांडे, रमेश जोशी, अजय कुमार, विजय, सुनील, एडीएम जयभारत सिह, तुषार सेनी, कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार यूसुफ अली, सहायक निदेशक मत्स्य संजय हिमवाल, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम आदि मौजूद थे। देर शाम नगरा तराई कालापुर आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम में शमिल हुए। यहां परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
विज्ञापन

यहां अध्यक्ष नंदन सिंह धामी, उपाध्यक्ष किशन सिंह धामी, कोषाध्यक्ष जगमोहन धामी, डायरेक्टर मनोहर थापा, मंत्री भूपेंद्र सिंह धामी, वक्ता मनोहर सिंह पाखेरिया आदि मौजद थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा, रमेश भट्ट, जमन सिंह धामी, होशियार सिंह बेलाल, खीमा देवी, ऊषा पांडेय, मीना थापा आदि थे। संवाद
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंच किया चाय, नाश्ता
खटीमा। गुरुद्वारे के बाद सीएम धामी 22 पुल पर छठ पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद अपने पुराने मित्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल के घर मेलाघाट पहुंचे। चाय, नाश्ते के बाद सीएम गांव के लोगों से मिले और उन्हें छठ की बधाई दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, अनिल डब्बू, संतोष, हरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, मनोज शाही, सीडीओ आशीष भटगई, एसडीएम निर्मला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह पांच बजे से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। शाम सात बजे सर्राफ पब्लिक स्कूल में बने हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं से विदाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव के लिए अपने-अपने स्तर से तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा जरुरी है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान अधिकारियों से मिल कर कराए। सीएम धामी जल्दी ही मिलने के आश्वासन के साथ 10.30 बजे हेलीकाप्टर से देहरादून रवाना हो गए। वहां कैलाश मनराल, भुवन जोशी, गोपाल बोरा, नवीन बोरा, सावित्री कन्याल, विमला मुडेला, विमला बिष्ट, नवीन कन्याल, हिमांशु बिष्ट, अजय मौर्य, हरीश जोशी, अमित पांडे, राजेंद्र बिष्ट, रमेश जोशी, विशाल गोयल, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
ऐपण से बनी नेम प्लेट सीएम धामी को भेंट की
खटीमा। संस्कार भारतीय की पहल पर ऐपण से बनी नेमप्लेट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की गई। संस्कार भारती का लक्ष्य बताते हुए संस्कार भारती के सदस्य रवि कुमार आरके ने कहा कि आगामी समय में प्रत्येक घर पर इस प्रकार की नेम प्लेट चस्पा की जाएंगी। सीएम धामी ने इसके लिए संस्कार भारती के प्रयास की सराहना की। संस्कार भारती के महामंत्री बाल कृष्ण थापा ने भावी योजना के लिए बधाई दी। वहां पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी, कैलाश मनराल, हरीश जोशी, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, पावस गुप्ता आदि मौजूद थे।

खटीमा में नगरा तराई कालपुल में रामलीला मंचन में श्रीराम दरबार के साथ सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में सर्राफ पब्लिक स्कूल हेलीपेड से देहरादनू रवाना होने से पूर्व सीएम धामी कार्यकर्ताओं से- फोटो : KHATIMA

खटीमा में संजय रेलवे पार्क छठ पूजा समापन पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के संजय रेलवे पार्क छठ घाट पर प्रसाद वितरण करती महिलाएं।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के संजय रेलवे पार्क छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती पूर्वांचल समाज की महिलाएं।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के 22 पुल छठ घाट पर सीएम धामी के साथ सेल्फी लेते बच्चे।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के मेलाघाट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कन्हैया के आवास पर चाय, नाश्ता करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के 22 पुल छठ घाट पर सीएम धामी को तिलक लगाती महिला।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के झनकईया स्थित 22 पुल छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाओं के बीच सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा सीएम धामी को गुरुनानक की प्रतिमा भेंट करते।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिभाग करते सीएम धामी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें