फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने मनोज सरकार को सौंपा एक करोड़ का चेक

विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी के साथ मनोज सरकार व उनके कोच। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक खेल में उत्तराखंड के पहले पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मनोज को मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक अर्जित करने वाले 17 पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यूपी सरकार की ओर से पैरा खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक अर्जित करने पर दो करोड़, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ व कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के व्यक्तिगत कोच भूपेश दुम्का व मित्र संजीत रॉय भी मौजूद थे।
कार्यक्रम से पहले सांसद ने कसा तंज, राज्य सरकार ने कितना दिया
रुद्रपुर। फोन पर हुई बातचीत में मनोज सरकार ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व यूपी सरकार के एक सांसद ने उत्तराखंड सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आपके प्रदेश से प्रोत्साहन स्वरूप कितनी राशि दी गई। मनोज ने कहा कि उन्हें 50 लाख रुपये का चेक मिला था। तो सांसद ने कहा कि इससे अच्छा तो यूपी सरकार दे रही है। मनोज ने उनसे कहा कि यूपी सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए प्यार व सम्मान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें