काशीपुर नगर निगम में स्लोगन का प्रदर्शन करते नगर आयुक्त, मेयर व अन्य। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। टीबी और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ‘न थूकेंगे और न थूकने देंगे’ अभियान के तहत पूना के फाउंडेशन सारे जहां से अच्छा के बैनर तले जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें काशीपुर डेवलपमेंट फोरम और ख्वाहिश का भी योगदान रहा।
स्वच्छ, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर शहर की संकल्पना के तहत पूना के फाउंडेशन सारे जहां से अच्छा थीम के साथ जागरुकता अभियान चला रहे है। देहरादून में कार्यक्रम करने के बाद फाउंडेशन के मोटिवेटर राजा और उनकी पत्नी प्रीति मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। बताया कि खुले में थूकने से बीमारियां फैलती है। इससे टीबी और कोरोना जैसी बीमारियों का संक्रमण बढ़ता है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि खुले में थूकना और कूड़ा फेंकने के लिए शहरी निकाय अधिनियम में सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वालों को नकद जुर्माने के साथ ही तीन माह की जेल भी हो सकती है। ख्वाहिश एनजीओ की संचालिका आयुषी नागर के निर्देशन में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कवियत्री अनुश्री भारद्वाज ने थूकने को हतोत्साहित करने के लिए काव्य पाठ किया। केडीएफ के चेयरमेन राजीव घई, चक्रेश जैन, सुरेश शर्मा, राजीव परनामी ने भी स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर काशीपुर के लिए अपने विचार रखे। फाउंडेशन के वाहन को मेयर ऊषा चौधरी व नगरायुक्त विवेक राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।