फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भर्ती 243 स्वास्थ्य कर्मियों को नौकरी से निकाला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती किए गए आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने पर बुधवार को हंगामा हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर बेरोजगार करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें एनएचएम में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में कोरोना महामारी के दौरान विभिन कार्यों के लिए नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, कक्ष सेवक, पर्यावरण मित्रों आदि की 198 पदों पर नियुक्ति की गई थी। इसके साथ 10 डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष 35 कर्मचारियों को नियुक्ति किया था। 31 मार्च को पूरा हो रहे अनुबंध की सूचना मंगलवार को सीएमओ ने कर्मचारियों को लिखित रूप से दे दी है। इस पर बुधवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी की थी, लेकिन अब उन्हें नौकरी से निकालकर बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार पर युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर नियमितीकरण की मांग की। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि कोरोना काल में भर्ती किए 243 कर्मचारियों का 31 मार्च तक अनुबंध था। जिसका अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। यह शासन स्तर का मामला है। वहां पर अनिल पांडेय, कविता, निधि, संजीव, अजय राठौर, वंदना सरकार, पूजा यादव आदि थे।
हम लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी ड्यूटी की, लेकिन आज हमें अनुबंध पूरा होने की बात कहकर हटाया जा रहा है। - ऊषा सक्सेना, नर्सिंग ऑफिसर।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों का नवीनीकरण नहीं किया गया है। जिस कारण आज हमारे सामने बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। -रीता कौर, नर्सिंग ऑफिसर।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग का अपने कर्मचारियों के प्रति बेहद संवेदनहीन रवैया है। आज हम लोगों को बेरोजगार कर दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है। -राम निवास, कक्ष सेवक।
कल हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में अनुबंध पूरा होने पर नौकरी से हटाए जाने की पूर्व सूचना डाली गई थी। जिसका विरोध करने के लिए हम लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे। -आकाश आर्या, कक्ष सेवक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें