फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के पर्यावरण मित्रों ने मांगों को लेकर पालिका कार्यायल में प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
खटीमा में नगर पालिका कार्यालय पर धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
नगर पालिका में कार्यरत सफाई मजदूर (पर्यावरण मित्रों) ने उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों के निराकरण न होने पर पालिका कार्यालय में जमकर नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव के नेतृत्व में पालिका में कार्यरत सफाई मजदूरों ने उनकी मांगों का निराकरण न होने पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को पालिका कार्यालय में पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पालिका से निकाले गए 166 पर्यावरण मित्रों का छह माह का वेतन भुगतान करने, वनटाइम सेटलमेंट के तहत नियमित हुए पर्यावरण मित्रों की मृत्यु की दशा में आश्रितों को नौकरी देने, पालिका में कार्यरत महिला पर्यावरण मित्रों को वर्दी देने, पालिका में वन टाइम सेटलमेट के तहत नियमित हुए कर्मियों की सेवा पुस्तिका में नियमित दर्ज करने, मृतक आश्रित के तहत नियुक्त कर्मियों को उनके शिक्षानुसार कार्य देने, सफाई कर्मियों की पदोन्नति कर लिपिक वर्ग में तैनाती करने, जनसंख्या के आधार पर ढांचे के अनुरूप सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान एकमुश्त करने, पालिका को प्राप्त भूखंड पुरानी तहसील में पालिका कर्मियों को आवास बनाकर आवंटित करने, पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी आदि भुगतान एकमुश्त करने, सफाई मजदूरों की बस्तियों का सौंदर्यीकरण करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार, काम बंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे। वहां ग्रेस देवी राकेश कुमार, नीरज, शालू, विक्की, राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अनीता, मंजू, रोहित, विनोद, शंकर, रजत, रीना, गुड्डी, जीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें