फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर दर्ज हुई 187 शिकायतें, 105 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
तहसील दिवस में बोलते विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
तहसील दिवस में कुल 187 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 105 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ज्यादा शिकायतें राजस्व, समाज कल्याण, पुलिस और खाद्य विभाग से संबंधित रहीं। डीएम ने प्रार्थनापत्रों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला भवन में डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान विधवा, वृद्धा पेंशन, मेडिकल सर्टिफिकेट, राशनकार्ड ऑनलाइन करने, बिजली बिल दुरुस्त करने के अलावा जमीनों पर कब्जों, भूमि के सीमांकन आदि के विवाद भी सामने आए। वहां लालढांग के विस्थापितों के पुनर्वास की समस्या भी उठी।
डीएम ने कहा कि इस पर शासन स्तर से निर्णय होना है। एस्कोर्ट फार्म से बेदखल किए गए किसानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग रखी। आरओबी के निर्माण में देरी का मुद्दा भी उठाया गया। डीएम ने कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो सका है, उनका निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। एक सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी। निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनका वेतन रोका जाएगा। वहां विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, ब्लक प्रमुख अर्जुन कश्यप, सीडीओ आशीष भट्गई, एसडीएम आकांक्षा वर्मा, एसपी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पूनम पंत आदि थे।
विज्ञापन

दिव्यांगों को बांटीं ट्राइसाइकिलें और उपकरण
काशीपुर। तहसील दिवस में डीएम रंजना राजगुुरु ने समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को तीन ट्राइसाइकिलें, तीन व्हील चेयर, एक कान की मशीन, एक वॉकर, एक दिव्यांग पेंशन, तीन दिव्यांग पेंशन पास, 15 यूडीआईडी पास और तीन वृद्धावस्था पेंशन दी गई। डीएम ने दिव्यांगों और असहायों का हाल चाल भी जाना।
तहसील दिवस में गश खाकर गिर पड़ी फरियादी
काशीपुर। पति को आत्महत्या के लिए मजबूूूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विधवा ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उमस भरी गर्मी के कारण विधवा गश खाकर फर्श पर गिर पड़ी। लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी जरीफन और उसकी बेटियां डीएम मिलीं। बताया कि पति शकील ने पार्टनरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मुकदमे दर्ज होने पर भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी उसे धमका रहे हैं। इस दौरान मां-बेटी फूट-फूटकर रोने लगीं। जरीफन गश खाकर फर्श पर गिर पड़ी। इससे वहां खलबली मच गई। महिला को पुलिस कर्मी एंबुलेंस तक ले गईं लेकिन एंबुलेंस का चालक वहां नहीं था। पुलिस की गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. पीएन सिन्हा ने बताया कि एंबुलेंस चालक का स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विभागवार लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
जिला समाज कल्याण-
जिला समाज कल्याण अधिकारी वर्षा आर्य ने बताया कि पेंशन के अलावा एससी समाज की विधवा पुत्री की शादी के लिए सरकार ने योजना शुरू की है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए भी व्हील चेयर, उपकरण आदि की योजना है।
बाल विकास विभाग-
सीडीपीओ पूनम रौतेला ने बताया कि विभाग की ओर से नैपकिन पेड, बच्चों के लिए खिलौने और टीएचआर की रैसिपी तैयार कराई जा रही है। नंदा गौरा योजना में भी पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग-
जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि स्व. वीर सिंह गढ़वाली और पं. दीन दयाल आवास योजना के तहत आवेदकों को 40 लाख और 30 लाख का ऋण और सब्सिडी दी जा रही है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग-
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पल्लवी विष्ट ने बताया कि मेधावी बालिका प्रोत्साहन के तहत 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को क्रमश: 15, 20 और 25 हजार की सहायता दी जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है।
स्वयं सहायता समूह-
एरिया कार्डिनेटर उमेश बरमोला ने बताया कि 656 समूहों से सात हजार महिलाओं को जोड़कर रोजगार दिया गया है। पहले तीन माह में समूह को दस हजार की सहायता, छह माह में एक लाख और उसके बाद दो लाख रुपये की सीसी लिमिट दी जा रही है।

तहसील दिवस में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल का वितरण किया गया।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें