फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल आवंटन से पहले धान खरीद से किया इनकार

विज्ञापन
हेमंत जोशी, जिला नोडल अधिकारी, कंट्रोल रूम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिले में धान मिलों का आवंटन न होने से सहकारिता विभाग के कुछ क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान खरीद से इनकार कर दिया है। शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम के जिला नोडल अधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि धान मिल आवंटित होने का बहाना बनाकर धान खरीद नहीं रोकी जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारी धान मिल के पंजीकरण के लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन

धान खरीद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी को कंट्रोल रूम का जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने जिलेभर के किसानों और क्रय केंद्र प्रभारियों की शिकायतें सुनीं। कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया तो कई समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जोशी ने कहा कि बाजपुर, काशीपुर और गदरपुर विकासखंडों से सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं।
बाजपुर में एक हैंडलिंग ठेकेदार पर किसानों ने धान की तौल के दौरान 17 प्रतिशत नमी होने के बावजूद कटौती का आरोप लगाया। जिस पर ठेकेदार को चेतावनी देने हुए कहा गया कि पल्लेदारों को नौ रुपये 25 पैसे प्रति क्विंटल मिलने वाली ढुलाई दर अब बढ़ाकर 26 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। जिस कारण अब हैंडलिंग ठेकेदार तौल के दौरान धान की कटौती नहीं कर सकता है। यदि दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाजपुर के कुछ क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान मिल आवंटित न होने तक धान खरीद से इंकार किया। उनका कहना था कि धान खरीद शुरू होने के बावजूद अभी तक मिलों का आवंटन नहीं हुआ है। जिस कारण धान खरीदने के बाद उसके भंडारण की समस्या खड़ी हो रही है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी मिल आवंटन के संबंध में वरिष्ठ विपणन अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही वरिष्ठ विपणन अधिकारी भी केंद्रों पर पहुंचकर मिल आवंटित करने के लिए पंजीकरण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें