फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
पूनम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आम जनता को आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में सटीक जानकारी नहीं मिलने व अन्य असुविधाओं के कारण पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल से कुछ लोग आयुष्मान कार्ड न बन पाने के कारण बैरंग लौटते नजर आए। जबकि कुछ मरीजों का कहना था कि उनके पास आयुष्मान कार्ड न होने के कारण निशुल्क इलाज नहीं हो पा रहा है। कई जरूरतमंद लोग आयुष्मान कार्ड के अभाव में इलाज के लिए पैसे न होने के कारण बगैर इलाज के ही लौट गए। कुछ लोगों ने आपबीती भी बताई।
मैं अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आई थी। आयुष्मान कार्ड न होने के कारण मुझसे 1100 रुपये मांगे गए थे। यदि मेरे पास इतने रुपये होते तो अपना इलाज निजी अस्पताल में करवा लेती। -
विज्ञापन

-दयावती
--
मेरे पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। कई महीनों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास कर रही हूं लेकिन हर बार कोई न कोई कमी निकलने के कारण कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस कारण इलाज के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। -
-पिंकी शर्मा
--
मैं सुबह साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल पहुंच गया था लेकिन ओपीडी पर एक बजे तक भी नंबर नहीं आया है। इसकी वजह यह है कि यहां अधिकतर डॉक्टर समय से ड्यूटी पर नहीं आते हैं। -
खेमकरन कश्यप
--
मेरे हाथ में काफी दिनों से दर्द उठ रहा था। मैं आज सुबह किच्छा से इलाज के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंची थी लेकिन अभी तक किसी डॉक्टर ने जांच नहीं की है। -
पूनम

खेमकरन कश्यप।- फोटो : RUDRAPUR

पिंकी शर्मा।- फोटो : RUDRAPUR

दयावती।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाइन में लगे लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें