रुद्रपुर आवास विकास गुरुद्वारे में बैठक करते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
यूपी के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने जा रही किसानों की राष्ट्रीय रैली और महापंचायत में ऊधमसिंह नगर से करीब सात हजार किसान जाएंगे।
बुधवार को आवास विकास गुरुद्वारे में संयुक्त किसान मोर्चा के बलजीत सिंह रंधावा की अध्यक्षता में तालमेल कमेटी की बैठक में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत में पहुंचने के लिए जिले से 300 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिले से पांच से सात हजार किसान मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर सलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, विक्रम सिंह विर्क, कुलदीप सिंह, जागीर सिंह, बीर सिंह विर्क आदि थे।
---