फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने एवं सुधार कराने को लेकर लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए इन दिनों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो आठ-दस महीने से कॉमन सर्विस सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं। टोकन के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है, इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

सितारगंज रोड स्थित यूनियन बैंक एवं ग्रामीण बैंक में चलने वाले सीएससी सेंटर पर आधार कार्ड चाहने वालों की लगने वाली लंबी कतार में नंबर आने से पूर्व ही टोकन समाप्त हो जाते हैं। जानकार बताते हैं कि वर्तमान में पोस्ट ऑफिस, इंटर कॉलेज, बाल विकास परियोजना, बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले कामन सर्विस सेंटर बंद पड़े हैं। वर्तमान में यूनियन बैंक एवं ग्रामीण बैंक पर ही सीएससी चल रहा हैं, जिस कारण कार्ड चाहने वालों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
------------
- बच्चों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना था। इसके लिए आधार सेंटर के कई चक्कर काटने के बाद भी कूपन नहीं मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस और यूनियन बैंक स्थित सेंटरों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

-रिजवान, निवासी कंजाबाग।
- आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह से ही डेढ़ माह के बच्चे को गोद में लेकर लाइन में लगी हूं, लेकिन आधार कार्ड बनाने के लिए कूपन नहीं मिल पा रहा है। अन्य सेंटरों पर भी चक्कर काटा है, लेकिन कहीं कार्ड नहीं बना।
-परवीन राणा, निवासी सबौरा।
- आधार कार्ड सही कराने को लेकर आठ माह से चक्कर काट रहे हैं, जब इसके लिए कूपन लेने सेंटर पर आते हैं तो टोकन समाप्त हो जाते हैं। अब अप्रैल में कूपन बंटने की बात बताई जा रही है। शादी के बाद आधार कार्ड ठीक नहीं हो पा रहा है।
-नीलम, निवासी मयूर विहार खटीमा।
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराना है। आधार सेंटर पर कई चक्कर लगाने के बाद भी कूपन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा यूनियन बैंक एवं डाकघर के चक्कर लगाए जा चुके है।
-रेेणु देवी, निवासी अमाऊं।
---
अब अगले माह बांटे जाएंगे टोकन
- यूनियन बैंक में बृहस्पतिवार को 650 टोकन वितरित हुए हैं। प्रतिदिन औसतन 15 से 20 कार्ड बन पाते हैं। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में पूर्व में बंटे टोकन के कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब मार्च अंतिम सप्ताह व अप्रैल में टोकन बांटे जाएगे।
-रोहित जोशी प्रभारी सीएससी सेंटर यूनियन बैंक, रेहान खान प्रभारी सीएससी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक।
- आधार कार्ड बनाने और सुधार कराने में लोगों को हो रही असुविधाओं का शीघ्र समाधान होगा। वह मामले की विस्तृत जानकारी लेकर बंद पड़े सीएससी सेंटरों को खुलवाएंगे। यह व्यवस्था नगर के अलावा ग्रामीण बैंक में भी की जाएगी ताकि जरुरतमंद लोगों के आधार कार्ड बन सकें और वे सुधार भी करा सके। -रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।

अमित राणा। संवाद- फोटो : KHATIMA

रिजवान। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें