फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के लिए परामर्शदात्री समिति की सदस्या ने की अधिकारियों से चर्चा

विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करतीं पशमर्शदात्री समिति की सदस? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्या एवं भाजपा नेता गीता ठाकुर ने काशीपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और माल भाड़े की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे परिसर में जलभराव और अतिक्रमण पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गीता ठाकुर बुधवार दोपहर काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक अजय चौधरी और मुख्य माल अधीक्षक संजय राय के साथ स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी में हो रही देरी पर भी सवाल किया। गीता ने आरपीएफ के एसआई से कोर्ट ट्रायल की जानकारी ली। एएसआई त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे से संबंधित केसों का ट्रायल हल्द्वानी में होता है।
गीता ने जीआरपी की एसआई सरोज कांबोज से महिला विचाराधीन बंदियों के लिए पृथक से बंदीगृह की जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक डुंगरियाल ने उन्हें जानकारी दी कि अधिकतर स्थानों पर रेलवे परिसर की बाउंड्री खुली हुई है। इससे रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने मुख्य माल अधीक्षक संजय राय से माल भाड़े की स्थिति की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मालगोदाम पर मैकेनाइज और हाई लेवल प्लेटफार्म न होने से माल का ढुलान कम हो रहा है। प्लेटफार्म पर लोडिंग और अनलोडिंग के कारण कारोबारियों को रेल का भाड़ा अपेक्षाकृत महंगा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें