फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलक्ष्या स्कूल की स्नेहा बनी कप्तान एवं निधि उप कप्तान

विज्ञापन
खटीमा में अलक्ष्या स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी में नवनिर्वाचित कैबिनेट के सदस्य। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। शैक्षिक सत्र 2020-21 के स्कूल कैबिनेट के सदस्यों ने सत्र 2021-22 के कैबिनेट सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुुुभारंभ स्कूल प्रबंधक विनोद बोरा, प्रधानाचार्य कौशल तिवारी एवं अकादमिक सलाहकार भुवन चंद्र जोशी ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर किया। एनसीसी कैडेटों ने कैबिनेट सदस्यों (पूर्व एवं नए) का स्कॉट किया। स्कूल के पूर्व कैबिनेट के सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा। इन्वेस्टीचर सेरेमनी के अवसर पर स्कूल के पूर्व कप्तान पूजा बिष्ट ने नवनिर्वाचित स्कूल कप्तान स्नेहा फर्त्याल को कार्यभार सौंपा।
पूर्व उप कप्तान स्नेहा फर्त्याल ने नवनिर्वाचित निधि बिष्ट को कार्यभार सौंपा। स्कूल के चारों सदनों हार्ड रॉक्स, फिनिक्स, शिवालिक वॉरियर्स एवं ब्लू पैंथर के पूर्व कप्तानों ने नवनिर्वाचित कप्तानों को पदभार हस्तांतरित किया। उर्मिला धामी को स्पोर्ट्स कैप्टन और तनूजा सामंत, अर्चिता देव को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन का पदभार सौंपा गया। अकादमिक सलाहकार भुवन चंद्र जोशी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। स्कूल प्रबंधन ने पूर्व कैबिनेट सदस्यों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें