फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर हटाने को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले मोहल्ले वाले

विज्ञापन
टावर हटाने की मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिलते मोहल्ले के लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
मोहल्ला ओझान व थाना साबिक में लगाए गए मोबाइल टावर को हटाने के लिए मोहल्ले वाले संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले। उन्होंने टावर से कैंसर व अन्य बीमारियां होने की आशंका जताते हुए टावर हटाने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में मोहल्ले वालों ने कहा कि मोहल्ला ओझान व थाना साबिक के निवासियों ने छह जुलाई को मोबाइल टावर हटाए जाने के लिए ज्ञापन दिया गया था। इसकी जांच कराई जा चुकी है। इस बीच नगर निगम में कार्यरत एक व्यक्ति ने मना करने के बावजूद टावर को लगाकर स्टार्ट भी कर दिया है। उक्त व्यक्ति कैंसर की बीमारी की बात कहकर दो साल से निगम से करीब 65000 वेतन ले रहा है।
जबकि निगम अपने कर्मचारी का पक्ष लेकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर वह बीमार है तो यह मोबाइल टावर क्यों लगवा रहा है जिससे भयानक रेडिएशन निकलती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा हो रही है। मोहल्ले में बच्चों के स्कूल व धर्मशाला आदि स्थित हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व तत्कालीन नियति अधिकारी/ उप जिलाधिकारी ने 11 जून 2009 को मोहल्ला खालसा की जनता के विरोध को देखते हुए टाटा इंडीकॉम टावर को हटा दिया था। मोहल्लावासियों ने मोबाइल टावर हटाए जाने की मांग की है। वहां अशोक सक्सेना, गुरविंदर सिंह चंडोक, पिंकी माहेश्वरी, इरफाना, नौशाद हुसैन, संजीव, रीमा, मीनू अग्रवाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें