फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस मनाया

विज्ञापन
खटीमा में मीरा यूथ फाउंडेशन की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक डॉ. प्रेम सि? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीरा यूथ डेवलपमेंट फाउंडेशन में व्याख्यान माला हुई। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हिंदी सभी को एक सूत्र में पिरोती है।
विज्ञापन

उन्होंने संस्था को जरूरी उपकरण के लिये एक लाख रुपये की घोषणा की। वहां संस्था अध्यक्ष मीरा कापड़ी, प्रधानाचार्य अंजू अट्ट, रेनू उपाध्याय, अंजू सिंह, भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह, बलदेव सिंह बिल्ला, किशोर जोशी, लक्ष्मीकांत लोहनी आदि थे।
डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी में भाषण, कविता, गजल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंध निदेशक धीरेंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, प्रेमा भट्ट, चंद्रकांत पनेरु, विक्टर आइवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शिक्षा भारती में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक विकास पांडे, प्रधानाचार्य डीसी उप्रेती, सीमा उप्रेती, सुमन दूबे, दीपा कन्याल, सरिता ढौढियाल आदि थे। नेशनल पब्लिक स्कूल झनकट में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान में खुशाल गोस्वामी प्रथम, हसन द्वितीय, रेशमा विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह करायत ने उन्हें पुरस्कृत किया। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में बाल कवि सम्मेलन हुआ। यहां प्रबंध निदेशिका सुरेंदर कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, मुधमिता मुखर्जी, गिरीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें