फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर हॉल के लिंटर की कारसेवा में विधायक सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
नानकमत्ता के ग्राम पुन्नापुर मैं लंगर हाल के लिंटर की कार सेवा में प्रतिभाग करते श्रद्धालु। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से लंगर हॉल के लिंटर के लिए आहूत कार सेवा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। 80 फीट चौड़े और 100 फीट लंबे लंगर हाल का लिंटर सिर्फ पांच घंटे में पड़ गया।
विज्ञापन

रविवार को धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से ग्राम पुन्नापुर गुरुद्वारे में लंगर हाल के लिंटर के लिए कार सेवा आहूत की गई। कार सेवा में प्रतिभाग करने के लिए गांव के साथ ही चंदेली, टेड़ाघाट, जग्गी फार्म, गांधीनगर, मझोला, अमरिया से सैकड़ों श्रद्धालु कार सेवा में प्रतिभाग करने पहुंचे। अरदास के उपरांत सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ कार सेवा शुरू हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कारसेवकों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां बाबा तरसेम सिंह, बाबा गेजा सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा गांधी, कश्मीर सिंह, जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, शीशा सिंह, गुरपाल सिंह, लखविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें