फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में दिमाग की नस फटने का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
डॉ. गौरव अग्रवाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड पड़ने से ब्रेन हैमरेज खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में रोजाना सीने में दर्द, सांस फूलने व दिमाग की नस फटने के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में बेवजह बाहर न निकलें। गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

तराई में ठंड और बरसात से लोगों की हालत खराब होने लगी है। ऐसे में रोजाना जिला अस्पताल में पांच से छह मरीज सीने में दर्द, हार्ट अटैक आदि शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि ठंड में सीने में दर्द की शिकायत, लोगों को सांस फूलने की बीमारी व दिमाग की नस फटने के केस आ रहे हैं। अगर लोगों ने एहतियात नहीं बरती तो केस और बढ़ जाएंगे। कहा कि ब्लड प्रेशर वाले मरीज को ध्यान रखना होगा, जबकि डायबिटीज के मरीज को नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। बताया कि अस्थमा वाले मरीज को भांप लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सर्दी जुकाम और बुखार में पीएं गर्म पानी, करें गरारा
रुद्रपुर। बारिश की वजह से बीते तीन दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर रोजाना 20-25 मरीज जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को डर है कि कहीं उन्हें कोरोना संक्रमण तो नहीं हो गया है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि सर्दी-जुकाम और बुखार होने से जरूरी नहीं कि लोगों को कोरोना संक्रमण हो जाए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सर्दी जुकाम में लोगों को गर्म पानी व गरारा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें