शारदा नहर में नहाते समय डूबे होटल मैनेजमेंट के छात्र का शनिवार को पांचवे दिन शव बरामद हुआ। सर्च अभियान में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चूका क्षेत्र के पास शारदा नहर से छात्र का शव बरामद किया।
शारदा नहर में नहाते समय डूबे होटल मैनेजमेंट के छात्र का शनिवार को पांचवे दिन शव बरामद हुआ। सर्च अभियान में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चूका क्षेत्र के पास शारदा नहर से छात्र का शव बरामद किया। डीएम उदयराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोककर बुला हाल है।
विज्ञापन
खटीमा स्थित एक निजी संस्थान के होटल मैनेजमेंट का छात्र डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी राजा डसीला (19) अपने एक साथी के साथ बुधवार को झनकईया के पास शारदा नहर में नहा रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह नहर में बह गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें छात्र की तलाश में शारदा नजर में सर्ज अभियान में जुटी हुईं थीं। छात्र की तलाश के लिए शारदा नहर के पानी को सूखी नहर में छोड़ा गया था। घटना के पांचवे दिन शनिवार को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चूका क्षेत्र में शारदा नहर में छात्र का शव बरामद हुआ।
छात्र का शव देखकर माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। डीएम उदयराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। खटीमा उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया। डीएम ने छात्र के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार हिमांशु जोशी, दरोगा प्रदीप शर्मा आदि थे।
जल्द पास आउट होने वाला था राजा
पिथौरागढ़ निवासी छात्रा राजा डसीला खटीमा से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही उसका कोर्स पूरा होने वाला था। उसने नौकरी के लिए साक्षात्कार भी दिया था। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। वह दो भाईयों में बड़ा था। इधर, पुलिस इस मामले में निजी संस्थान से भी जानकारी जुटा रही है।