फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तराखंड के भाजपा नेता को यूपी की कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराना है मामला

Fri, 19 Jan 2024 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में 23 मई 2013 को शादी समारोह में हुई हिमांशु अरोरा की हत्या मामले में भाजपा नेता उत्पल दीक्षित को रामपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनवाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर सीमा पर 23 मई 2013 को शादी समारोह में हुई हिमांशु अरोरा की हत्या मामले में भाजपा नेता उत्पल दीक्षित को रामपुर कोर्ट से आजीवन कारावास और एक लाख की सजा से परिजन संतुष्ट हैं। बताया जा रहा है कि दोषी पाया गया उत्पल भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ चुका है और मलिक कॉलोनी में रहता है। वह भाजपा के पूर्व विधायकों का करीबी रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में अपने भाई संजय की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर मौजूद हिमांशु के पिता रूप कुमार अरोरा ने बताया कि आर्क होटल में उनके इकलौते बेटे हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्याय के लिए पौने 11 साल तक लड़ाई लड़ी और हौसला नहीं खोया।

ये पढ़ें- Exclusive: प्रदेश में हर महीने खुलेंगी 65 सहकारी समितियां, हर जिले को दिया ये लक्ष्य; अधिकारियों ने किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केस में मजबूती से पैरवी की और हर तारीख में कोर्ट में हाजिर हुए थे। बेटे की हत्या का केस पांच न्यायालयों में ट्रांसफर हुआ था। अंतत: उनको जिला कोर्ट से न्याय मिला। हिमांशु के चाचा संजय ने बताया कि वे जिला न्यायालय के फैसले से संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें