नानकमत्ता सीएचसी में भर्ती भालू के हमले से घायल तनुज सिंह राणा।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। भाइयों के संग जानवर चराने गए छात्र पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने छात्र के पैर को अपने मुंह से चबा दिया। भाइयों और अन्य लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने वन विभाग को सूचना देकर घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया।
शनिवार को नानकसागर पार बसे ग्राम ऐंचता निवासी श्री गुरुनानक इंटर कालेज तपेड़ा में इंटर का छात्र तनुज सिंह राणा (18) पुत्र प्रताप सिंह राणा अपने भाई संजीव राणा और अन्य गांव वालों के साथ भैंस चराने गया था। सुदलीमठ वन क्षेत्र स्थित मोनी बाबा मंदिर के पीछे जब जानवर चरा रहा था तभी जंगल के अंदर से निकले भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने तनुज के दाहिने पैर को अपने जबड़े से बुरी तरह घायल कर दिया। भाई और अन्य लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगल में भाग गया। परिजनों ने वन विभाग को घटना की सूचना देकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल का इलाज किया।