फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई के चावल निर्यातकों की समस्याएं हल करेगा रेलवे

विज्ञापन
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर चावल निर्यातकों की समस्याएं सुनते मुख्य वाणिज्य प्रबंधक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएमएफएम) अनिल कुुमार ने शनिवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ऊधमसिंह नगर के चावल निर्यातकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि चावल निर्यातकों की समस्याओं को रेल मंत्रालय तक पहुंचाकर इनका शीघ्र समाधान करवाने की प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

चावल निर्यातकों ने कहा कि तराई से चावल का निर्यात चीन, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, नाइजीरिया, सोमालिया आदि देशों के लिए होता है, लेकिन रेलवे अनावश्यक ढुलाई शुल्क बढ़ाकर उत्पीड़न कर रहा है। एक बिल्टी का 155 रुपये भाड़ा पड़ता था, जो कि अब 173 रुपये कर दिया गया है। पीडी अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों उन्हें इस बढ़े हुए शुल्क पर करीब तीन लाख रुपये अधिक देना पड़ा।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार के समक्ष चावल निर्यातकों से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही माल गोदाम को हल्दी या छतरपुर में स्थापित करने की मांग की। वहां पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता, वाणिज्य अधिकारी मुकेश कुमार, गोपाल गोयल, घनश्याम श्यामपुरिया, रोहित मित्तल, गुरदीप सिंह, महेंद्र मित्तल, अंकुर बंसल, राकेश बब्बर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया आदि थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें