फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी करते एसएसपी कुंवर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आगामी त्योहारों के आयोजनों को सांकेतिक रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। उन्होंने एम्प्लॉय ऑफ द मंथ चुने गए एसओजी इंचार्ज एसआई कमलेश भट्ट को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी कुंवर ने कहा कि अनावश्यक रूप से धर्म विशेष पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और प्रचारित करने वालों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल और एसओजी भी चिह्नित कर रही है। आपराधिक घटनाओं में लिप्त बदमाशों का प्रोफाइल तैयार किया जाए। थाने में कोई भी शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी काम कर रहे हैं या नहीं, इनकी जांच करें। दीपावली पर पटाखे की दुकानें बाजार में नहीं लगने दी जाएं। वहां एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें