फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज में अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज परिसर में धरना देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें न बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राएं अनिश्चतकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कॉलेज में सीटें नहीं बढ़ाई जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक रचित सिंह ने कहा कि रुद्रपुर कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के तीनों संकायों में कुल 2120 सीटें हैं, लेकिन प्रवेश के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर इससे कई गुना अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है, लेकिन सीटें कम होने के कारण सभी को प्रवेश नहीं मिल पा रहा। गदरपुर डिग्री कॉलेज खुलने से सिर्फ बीए के विद्यार्थियों को ही राहत मिली है, क्योंकि इस नए कॉलेज में बीएससी और बीकॉम की सीटें नहीं हैं।
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बीएससी में सिर्फ 320 और बीकॉम में केवल 480 सीटें हैं, जिस कारण इन दो संकायों के सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन के बावजूद सीटें बढ़वाने के लिए मजबूत पैरवी नहीं की है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में सांयकालीन कक्षाएं शुरू करने की भी मांग की। वहां पर एबीवीपी के जिला सह संयोजक विपिन पांडेय, तहसील संयोजक चंदन भट्ट, ब्लॉक संयोजक सौरभ राठौर, सिमरन, किरन, ज्योति, प्रिया, प्रीति, प्रकाश दास, ललित शर्मा, अभिजीत गंगवार आदि थे।
विज्ञापन

काशीपुर में भी उठी सीटें बढ़ाने की मांग
काशीपुर। एबीवीपी ने राधेहरि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मांग पत्र भेजा है। इसमें महाविद्यालय में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, छात्र संघ चुनाव कराने, शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, समय से स्नातक, स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित करने आदि की मांग की है। वहां जिला संयोजक करन भारद्वाज, मनोज जीना, ऋषि राज सिंह, सजल मेहरोत्रा, हर्षित चौहान, दिव्यांशु शर्मा, आयुष विश्नोई, अभिषेक बलोदी आदि शामिल रहे। संवाद
मांगों को लेकर सितारगंज के छात्र-छात्राएं मुखर
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। छात्रसंघ सचिव देवेश कुमार ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में अभी भी बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो प्रवेश से वंचित हैं। सभी को महाविद्यालय में प्रवेश मिलना चाहिए। महाविद्यालय में इसी सत्र से एमए की कक्षाएं भी संचालित कराई जाएं। एबीवीपी के कॉलेज इकाई अध्यक्ष अमित बोरा ने कहा कि उनकी ओर से पूर्व में भी कई बार सीट बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन दिया गया। संवाद
खटीमा में छात्रों ने किया प्रदर्शन
खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एचएनबी पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीस प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने, सायंकालीन कक्षाएं संचालित करने और छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एबीवीपी जिला संयोजक सुमित बहादुर पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी नगर अध्यक्ष पारस अग्रवाल, मंत्री प्रमोद गड़कोटी, निखिल पांडेय, मनीष सक्सेना, पंकज गिहार, हिमांशु चौहान, नीरज सिंह, गौरव आदि थे।

खटीमा में प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी।- फोटो : KHATIMA

सितारगंज डिग्री कालेज में सांकेतिक धरने के बाद प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र-छात्रा।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें