फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटेक के छात्र अभिषेक दक्षिण कोरिया में करेंगे पीएचडी

विज्ञापन
पंतनगर में एडवाइजर रिसर्च गाइड डॉ. संजय माथुर के साथ अभिषेक जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक के छात्र अभिषेक जोशी का दक्षिण कोरिया के सुंग क्यूंकवान विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। उन्हें हर माह 70 हजार रुपये की फैलोशिप मिलेगी।
विज्ञापन

वह अपने शोध कार्य में ऑप्टिकल फाइबर तकनीक की मदद से शुरुआती चरण में ही घातक बीमारियों का पता लगाने पर काम कर रहे हैं। अभिषेक अल्मोड़ा जिले के खेरदा गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं विवि के प्राध्यापकों को दिया है।
उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने रिसर्च गाइड डॉ. संजय माथुर (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और डीन डॉ. अलकनंदा अशोक को दिया है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी इस कार्य में उनकी पूरी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें