फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड पे की मांग को लेकर सुशील और ओंकार ने शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन
रुद्रपुर से खटीमा पदयात्रा करते सुशील गाबा और ओमकार सिंह ढिल्लो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये ग्रेड पे देने की मांग लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा और ओंकार सिंह ढिल्लो ने खटीमा के लिए पदयात्रा शुरू कर दी है। दोनों का जगह-जगह स्वागत किया गया। पहले दिन दोनों ने ग्राम उत्तमनगर तक करीब 30 किलोमीटर तक पदयात्रा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली गेट पर पूर्व कोतवाल राकेश थपलियाल ने सुशील और ओंकार को तिरंगा सौंपकर पैदल यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी मांग के लिए आंदोलन नहीं कर सकते हैं लेकिन दोनों नौजवानों ने पुलिसकर्मियों की पीड़ा को महसूस करते हुए जो मुहिम शुरू की है वह सराहनीय है। सुशील ने कहा कि पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे मिलना चाहिए। यह उनका हक है। कहा कि करीब 75 किलोमीटर पदयात्रा के बाद खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास में पहुंचकर उनको ज्ञापन भेजा जाएगा। शुक्रवार की सुबह उत्तमनगर से पदयात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत की जाएगी। वहां पर समाजसेवी करन खालसा, प्रदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, राजदीप बठला एवं आर्यन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें