फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 25 किलो पनीर पकड़ा

विज्ञापन
बाजपुर में पकड़ा नकली पनीर के साथ एसओजी टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एसओजी टीम ने एक कार से 25 किलो पनीर बरामद किया है। मौके पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक ललित मोहन पांडेय ने सैंपल जांच के लिए भेज दिया। खाद्य निरीक्षक ने जांच में नकली की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को एसओजी टीम के एसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य मार्ग पर एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में नकली पनीर होने की आशंका के चलते पकड़ लिया। कार सहित दो आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी यूपी के टांडा रामपुर निवासी है। मौके पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक ललित मोहन पांडेय ने पनीर का सैंपल लिया। आरोपियों ने नगर स्थित भारत डेयरी में पनीर बेचा था। डेयरी से भी पनीर का सैंपल लिया गया। आरोपियों ने काशीपुर, बाजपुर, यूपी के मसवासी, दढ़ियाल (रामपुर) क्षेत्र में 180 रुपये प्रति किलो की दर से पनीर बेचा है। पुलिस टीम में जरनैल सिंह, मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें