उत्तराखंड के खटीमा में पिछले 45 दिन में खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा है। अक्तूबर में 174 और 15 नवंबर तक 68 लोगों को कुत्तों ने काटा।
प्रजनन काल में कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। पिछले 45 दिन में खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में 242 लोगों को कुत्तों ने काटा है। अक्तूबर में 174 और 15 नवंबर तक 68 लोगों को कुत्तों ने काटा।
विज्ञापन
अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकलीम ने बताया कि अस्पताल में डॉग बाइट के केस लगातार आ रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड और बीपीएल कार्ड धारकों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।