फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में पूर्व संघ प्रचारक त्रिवेंद्र सिंह रावत बन सकते हैं मुख्यमंत्री

Fri, 17 Mar 2017 08:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : Google Plus
विज्ञापन
उत्तराखंड के चुनावों में भाजपा को प्रचंड रूप से पूर्ण बहुमत मिला। नतीजों को आए 6 दिन हो गए, मगर राज्य में मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी मुहर नहीं लगी है। सतपाल महाराज और प्रकाश पंत के बाद खबर है पूर्व संघ प्रचाचरक त्रिवेंद्र सिंह रावत सूबे के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार उन्हें शुक्रवार को विधायक दल के नेता चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में शुक्रवार में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव सरोज पांडे के अलावा राज्य प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और श्याम जाजू भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को देहरादून में होगा। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नए मुख्यमंत्री 18 मार्च दोपहर 3 बजे शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा भाजपा के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस समारोह में सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रावत दोइवाला से विधायक हैं और अमित शाह के करीबी बताए जाते हैं। फिलहाल पार्टी के लिए झारखंड का प्रभार देख रहे रावत 1983 से 2002 तक संघ में सक्रिय रहे। रावत तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वो 2007 से 2012 में राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें